Home Entertainment International Entertainment अर्जुन बिजलानी आएंगे बिगबॉस 15 में नज़र?

अर्जुन बिजलानी आएंगे बिगबॉस 15 में नज़र?

0
   

अर्जुन बिजलानी आएंगे बिगबॉस 15 में नज़र?

Arjun Bijlani (Source: Insatgram | @arjunbijlani)

बिगबॉस इंडियन टेलीविज़न के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले रिएलिटी शोज़ में से एक है। इसका एक सीज़न खत्म होने से पहले ही ऑडियंस इसके दूसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार करने लगती है और ये सोचने लगती है के अगले सीज़न में कौनसे सेलेब्रिटीज़ नज़र आएंगें। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और हम सभी बीबी 14 के बाद से ही बीबी 15 का बेसब्री से इंतज़ार करने लगे।

बिगबॉस के इस नए सीज़न के बारे में ऑलरेडी बहुत सी खबरें आना शुरू हो गयी है। हाल ही में कुछ कंटेस्टेन्ट्स के नाम सामने आए थे, जिसके बाद ये सुनने में आया था के इस बार शो पहले ओटीटी प्लैटफॉर्म पर और बाद में टीवी पर एयर होगा। वहीं अब बिगबॉस 15 को लेकर एक और नई खबर मिली है और एक और कंटेस्टेन्ट का नाम सामने आया है। खबरों की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 11 में पार्टिसिपेट कर चुके अर्जुन बिजलानी बिगबॉस 15 में भी नज़र आएंगे।

जी हाँ, आपने सही पढ़ा! स्पॉटबॉय की रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन बीबी 15 में नज़र आएंगे और वो शो के कॉन्ट्रैक्ट पर भी साइन कर चुके हैं।

आपको बता दूँ, हाल ही में खबर आई थी के अर्जुन खतरों के खिलाड़ी 11 भी जीत चुके हैं, हालाँकि कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ था।

क्या आप अर्जुन को बिगबॉस 15 में देखना चाहेंगे?

The post अर्जुन बिजलानी आएंगे बिगबॉस 15 में नज़र? is copyright of MissMalini.

   

Follow us on Instagram

[instagram-feed]