Home Entertainment International Entertainment गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट ‘पॉवर कपल’

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट ‘पॉवर कपल’

0
   

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट ‘पॉवर कपल’

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट 'पॉवर कपल'

‘प्यार तो बस प्यार होता है’, ‘प्यार में कुछ भी सही या गलत नहीं होता है’, ‘प्यार तो होते-होते बस हो ही जाता है’। सुनने में तो यह डायलॉग फ़िल्मी लगते हैं, लेकिन बात जब एक नजर कुछ टीवी के बेहतरीन पावर कपल पर डालती हूँ, तो ऐसा लगता है कि यह बातें रियल लाइफ में भी सच्ची साबित हो सकती हैं। टीवी जगत के ऐसे कई कपल हैं, जिन्हें साथ देखना इस बात की तसल्ली देता है कि प्यार को बरकरार रखना और उसे जवां बनाये रखना इतना भी कठिन है, बस जरूरत होती है, हर दिन कुछ नयापन लाने की। फिर उसके लिए महंगे तोहफे और फैंटेसी वाले डिनर डेट ही नहीं, एक दूसरे का साथ भी काफी होता है। शायद यही वजह है कि जब यह साथ में शूट कर रहे होते हैं, तो एक दूसरे को समझने का इन्हें बेहतर मौका मिल पाता है। टीवी की दुनिया में ऐसे कई कपल हैं, जिन्होंने अपने जीवन साथी की तलाश अपने सीरियल के सेट पर ही की है और इनमें से कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। रील लाइफ वाला यह प्यार रियल लाइफ में इनके लिए बहारें लेकर आया, मैं यहाँ कुछ ऐसे ही पॉवर कपल की चर्चा करने जा रही हूँ।  दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, मानव गोविल-श्वेता कवात्रा, गौतमी कपूर-राम कपूर और ऐसे कई पॉवर कपल हैं, जिन्हें अपने सेट पर शूटिंग के दौरान अपने जीवनसाथी का साथ मिल गया। और ये पॉवर कपल ने अपने प्यार के अंदाज़ से हमेशा ही प्यार में नयापन और ताजगी लाने की कोशिश की है, फिर चाहे वह प्यार के अंदाज़ से हो या एक दूसरे की टांग खिंचाई करके ही सही।

दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया में जब हुई ये हैं मोहब्बतें

स्टार प्लस के सुपर हिट शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के दौरान विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाक़ात हुई। दोनों इस शो का हिस्सा थे। दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आने लगा, धीरे-धीरे प्यार हुआ और फिर दोनों ने साथ जीने की कसमें खा लीं और एक दूसरे के जीवनसाथी बन गए। ये दोनों मुझे इसलिए बेहद पसंद हैं कि शादी के इतने समय के बाद भी, दोनों के प्यार में न्यूनेस नजर आती है। दोनों ही अपने बिजी शेड्यूल से वक़्त निकाल कर, कहीं न कहीं हमेशा घूमने जाते रहते हैं और अपनी मस्ती भरी जिंदगी की काफी दिलचस्प वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों में कमाल की केमेस्ट्री नजर आती है।

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट 'पॉवर कपल'
Source: Yogen Shah

गौतमी कपूर और राम कपूर का दिल एक मंदिर है

तो गौतमी कपूर और राम कपूर की मुलाकात एकता कपूर के एक शो घर एक मंदिर के दौरान हुई थी। दोनों में जो केमेस्ट्री है, वह अगर आपको देखना है, तो कभी इनके इंस्टाग्राम पर जाइएगा। मैं तो इनके इंस्टाग्राम वीडियो काफी एन्जॉय करती रहती हूँ। राम कपूर जितने इंटेंस किरदारों में टीवी में नजर आते हैं, कभी उनका फनी और शरारती भरा अंदाज़ आप देखिएगा इनके सोशल मीडिया वीडियोज में। खासकर गौतमी को लेकर बनाये गए इनके वीडियो खूब फनी होते हैं। यह दोनों भी अपनी जिंदगी को पूरी तरह एन्जॉय करते रहते हैं।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक दूसरे में डूबे रहते हैं

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी को देख कर ऐसा लगता है कि प्यार का मतलब बस एक दूसरे में ही डूबे रहना है। दोनों के कई प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। शोएब, दीपिका को किस कदर पैम्पर करते हैं और दीपिका किस तरह शोएब की हर खुशियों का ख्याल रखते हैं, यह देखने में मुझे बड़ा मजा आता है। दोनों की मुलाकात भी ‘कलर्स’ के शो ‘ससुराल सिमर का’ के दौरान हुई थी। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने शादी कर ली और दोनों ही अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट 'पॉवर कपल'
Source : instagram I @ms.dipika

श्वेता क्वात्रा और मानव गोविल की बॉन्डिंग पर तो कुसुम ही कुसुम खिले हैं

कुछ प्यार करने वाली प्रेमी जोड़ियों को देख कर यही लगता है कि हाय ! दुनिया है तो बस यही है और प्यार है तो बस यही है। श्वेता क्वात्रा और मानव गोविल को देख कर भी ऐसा ही महसूस होता है। दोनों की मुलाकात ‘कहानी घर घर की’और कुसुम शो के दौरान हुई थी। दोनों ही अपने थॉट्स को लेकर अपने-अपने स्टैंड रखते हैं और यही बात दोनों को आकर्षित कर गई, इस कपल की सबसे अच्छी बात जो मुझे लगती है कि यह एक दूसरे को बदलने की कोशिश बिल्कुल नहीं करते हैं। इनकी मस्ती भी आप देख सकते हैं सोशल मीडिया के कई वीडियोज पर। श्वेता को मानव जहाँ अपने जीवन की सबसे बहुमूल्य इंसान मानते हैं, मानव को भी श्वेता उतना ही प्यार और सम्मान देती हैं, दोनों की ही एक बड़ी प्यारी सी बिटिया भी हैं।

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट 'पॉवर कपल'
Source : instagram I @shwetakawaatra

गुरमीत चौधरी और देबिना की मस्ती की रेलगाड़ी

गुरमीत चौधरी और देबिना की प्रेम कहानी भी काफी मजेदार रही है। दोनों की मुलाकात ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। इनका प्यार धीरे-धीरे परवान पर चढ़ा। गुरमीत ने देबिना से शादी करने के लिए काफी मशक्कत भी की। काफी शिद्दत वाला यह प्यार आज भी दोनों कपल के बीच नजर आता है। कभी मेरा मूड बहुत ऑफ रहता है तो मैं तो इनके सोशल मीडिया वीडियोज देख कर खुश हो जाती हूँ, क्योंकि दोनों करते ही हैं, इतनी मस्ती। प्यार दोस्ती है वाले इस फंडे पर चलने वाली इनकी प्रेम कहानी काफी रोचक है।

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट 'पॉवर कपल'
Source: Yogen Shah 

कीर्ति केलकर और शरद केलकर ने जीवन में लिए साथ-साथ ‘सात फेरे’

कीर्ति केलकर और शरद केलकर भी टीवी के लोकप्रिय पॉवर कपल में से एक हैं। इनके सोशल मीडिया पर मस्ती और मजाक वाले फन वीडियोज आप देख लें, तो आपका दिन ही बन जाए, मैं तो दोनों को खूब फॉलो भी करती हूँ और इनके वीडियोज खूब एन्जॉय भी करती हूँ। कीर्ति और शरद की मुलाकात सात फेरे नामक शो के दौरान हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदली। दोनों ही बहुत ही खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं, दोनों एक दूसरे की टांग खिंचाई भी खूब करते रहते हैं और जिंदगी को खूब एन्जॉय करते हैं।

गुरमीत चौधरी-देबिना, राम कपूर-गौतमी कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसे ये हैं टीवी के 7 बेस्ट 'पॉवर कपल'
Source: instagramI @keertikelkar

रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा का फनी अंदाज़

डांसिंग मास्टर रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा का अंदाज़ भी काफी रोचक नजर आता है, जब दोनों पॉवर कपल एक दूसरे की जम कर खिंचाई करते रहते हैं। रेमो और लिजेल की प्रेम कहानी में काफी नयापन हमेशा ही नजर आता है।

तो इन सभी प्यारे और बिंदास कपल्स की केमेस्ट्री देख कर, मैंने यह तो महसूस किया है कि इन सभी पॉवर कपल्स ने किसी को भी किसी के लिए बदलने नहीं दिया है, सबकी अपनी पहचान है और विचार है,कोई किसी पर हावी नजर नहीं आते हैं, एक दूसरे के लिए इस बात से भी तो सम्मान बढ़ता ही है। इसके अलावा यह भी महसूस किया कि जिम्मेदारियों के बीच दब कर जिंदगी में हंसी-मजाक को खोना नहीं चाहिए, एक दूसरे के साथ मस्ती और जिंदादिली से जीना भी जरूरी है। साथ ही मौका मिले तो दोस्त की तरह टांग खिंचाई भी कभ-कभी करनी चाहिए, इससे ही प्यार से भरे जीवन में एक बैलेंस बना रहता है।

   

Follow us on Instagram

[instagram-feed]